अज्ञान | Ajnan
अज्ञान का अर्थ है ज्ञान का अभाव । अज्ञान को अन्धकार के रूप में भी वर्णित किया जाता है ।
यह (संसार) काली रात (अज्ञानता) का ऐसा कोहरा है, जिसमें कोई भी उसके मूल को ढूंढ नहीं पा रहा है ।1
यह छल से भरा हुआ संसार झूठा और कठिन है । यहां किसी को भी इस बात का ज्ञान नहीं है कि हमारा मूल घर कहां है, हमारी आत्मा का प्रियतम कहां है, यह कौन सी धरती है, और हम कौन हैं ?2
(1) कलस हिन्दुस्तानी 1/20 (2) कलस हि. 2/5
