Kuljam.org

विषय-सूची

अन्धकार | Andhakaar

अन्धकार का अर्थ होता है- अन्धेरा या प्रकाश का अभाव । अध्यात्म में प्रायः अन्धकार शब्द का प्रयोग अज्ञानता या निराकार के लिए किया जाता है ।

यह तीनों लोक अन्धकार (निराकार) से बने हैं और तीनों को अन्धकार (अज्ञानता) ने ही घेर रखा है ।1

यह इस भांति की अंधेरी (अज्ञानता) है कि किसी को भी मोह सागर से छूटने का मार्ग नहीं मिल रहा है । कई महापुरुष बल लगा-लगा कर चले गए, परन्तु यह सुध किसी को नहीं हुई ।2

दीपक रूपी ज्ञान (संसार के धर्मग्रन्थों) को लेकर, न तो वे (संसार के जीव) अन्धकार (माया) का रहस्य समझ सके, न ही अपने मूल स्वरूप तक पहुंच पाए । दीपक की ज्योति यहां क्या करेगी, यहां तो चौदह तबक अन्धकार (अज्ञानता) में डूबे हैं ।3



(1) कलस हिन्दुस्तानी 1/21 (2) कलस हि. 1/22 (3) कलस हि. 1/23