Kuljam.org

विषय-सूची

किरन्तन - प्रकरण ७१

किरंतन आखिर के

राग श्री आसावरी

लाडलियां लाहूत की, जाकी असल चौथे आसमान । बड़ी बड़ाई इन की, जाकी सिफत करें सुभान ॥१॥

सो उतरी अर्स अजीम से, रूहें बारे हजार । साथ सेवक मलायक, पावे दुनियां सब दीदार ॥२॥

मोती कहे जो इन को, जाको मोल न काहूं होए । बारे डाली गिनती, सूरत आदमी सोए ॥३॥

मोमिन बड़े मरातबे, नूर बिलंद से नाजल । इनों काम हाल सब नूर के, अंग इस्कै के भीगल ॥४॥

साल नव सै नब्बे मास नव, हुए रसूल को जब । रूहअल्ला मिसल गाजियों, मोमिन उतरे तब ॥५॥

औलिया लिल्ला दोस्त, जाके हिरदे हक सूरत । बंदगी खुदा और इनकी, बीच नाहीं तफावत ॥६॥

एही गिरो इसलाम की, खड़ियां तले अर्स । या दुनियां या दीन में, सब में इनको जस ॥७॥

लोक जिमी आसमान के, साफ जो करसी सब । बुजरकी इन गिरोह की, ऐसी देखी न सुनी कब ॥८॥

गिरो उठाई अदल से, वास्ते पैगंमरों । देवें ग्वाही आखिर को, ऊपर मुनकरों ॥९॥

करें इमारत भिस्त की, कोसिस सिफत कामिल । देवें खुसखबरी खुदा तिनको, जिनके नेक अमल ॥१०॥

गिरो बनी असराईल, जित महंमद पैगंमर । जिन कौल मकसूद सबन के, सो बीच इन आखिर ॥११॥

मुलक हुआ नबियन का, आखिर हिंदुओं के दरम्यान । गिरो भेख फकीर में, पातसाह महंमद परवान ॥१२॥

माएने रूजू सब इनसें, तौरेत दई है जित । होत पेहेचान खुदाए की, इन गिरो की सोहोबत ॥१३॥

बरसे बयान राह वतनी, कही सूरत मेह इसलाम । गिरे भुने मुरग आसमान से, बनी असराईल पर तमाम ॥१४॥

छे हजार बाजू दोए बगल, जबराईल ऊपर रूहन । अग्यारैं सदी गिरह खोल के, चले महंमद संग मोमिन ॥१५॥

खुदा देवे साहेदी खुदाए की, और ना किनहूं होए । करें बयान फुरमावें हुकम, लायक पूजने के सोए ॥१६॥

अलिफ लाम मीम हरफ ए कहे, ए भेद ना किन समझाए । सो छीले गए कुरान से, ए भेद जानें एक खुदाए ॥१७॥

इत हुज्जत न रही काहू की, तुम देखो एह सुकन । एह खिताब महंमद मेंहेंदी पें, जिन रोसन किए मोमिन ॥१८॥

कुंन के रोज की साहेदी, देवे एही उमत । सो कहे उस बखत की, जो ल्यावे एह हुज्जत ॥१९॥

तौरेत आई नूर बिलंद से, आखिर उमत करी बेसक । भई चिन्हार महंमद मुसाफ, जैसे पेहेचानने का हक ॥२०॥

सब सिफतें एक गिरोह की, लिखी जुदी जुदी जंजीर । कोई पावे न दूजा माएना, बिना महंमद फकीर ॥२१॥

॥ प्रकरण ॥७१॥ चौपाई ॥९०८॥

इसी सन्दर्भ में देखें-