Kuljam.org

विषय-सूची

पौढ़ावनी- राज के गुण गाऊं | Paudavni- Raj ke gunn gaaun

राज के गुण गाऊं, मैं अपने श्याम के गुण गाऊं ।

गुण गाऊं चरणन चित लाऊं, बहुरि न भवजल आऊं ॥१॥

चुन चुन कलियां मैं सेज बिछाऊं, बंगलन फूल भराऊं ॥२॥

सेज सुरंगी पर पिया जी पौढ़ाऊं, करसे बीड़ी आरोगाऊं ॥३॥

हेत करके तरवा सोहराऊं, करसों बिजन डोलाऊं ॥४॥

मीठी मीठी बातें करत पिया हम सों, सुन सुन के सुख पाऊं ॥५॥

कहत मुकुंद पिया मिले हम सों, हंसि हंसि कंठ लगाऊं ॥६॥

सेवा पूजा - विषय सूची