गुण
प्रत्येक प्राणी में अलग-अलग अनुपात में तीन गुणों को समावेश होता है, उसी के अनुसार उसका स्वभाव बनता है ।
तीन गुणों के नाम हैं- सतो गुण, रजो गुण और तमो गुण । इन्हें त्रिगुण भी कहते हैं ।
सतो गुण
सतो गुण सात्विकता, ज्ञान, प्रकाश और स्थिरता का द्योतक है ।
सतो गुण या सत्व गुण का रंग श्वेत होता है ।
रजो गुण
रजो गुण चंचलता का द्योतक है ।
रजो गुण का रंग लाल होता है ।
तमो गुण
तमो गुण जड़ता, अज्ञान और अन्धकार का द्योतक है ।
तमो गुण का रंग काला होता है ।
