खण्डनी | Khandani
खण्डनी का अर्थ होता है- कठोर वचन कहकर किसी को समझाने का प्रयास करना ।
कोई (जगाने के लिए) कड़वे वचन कहता है, तो किसी को खण्डनी सहन नहीं होती । सो दोनों कलपते (दुःखी होते) हैं । इस प्रकार अमल (माया का नशा) उन दोनों पर छा जाता है ।12
खण्डनी करने वाला रुलाता है और सुनने वाला रोता है । दोनों जन दुःखी होते हैं । यदि जागने के बाद देखें, तो किसी में भी कमी नहीं है ।2
(1) कलस हिन्दुस्तानी 22/12 (2) कलस हि. 22/13
