वेद
हिन्दुओं के सबसे प्राचीन और मूल धर्मग्रन्थ वेद हैं, जिन्हें ईश्वरीय ज्ञान माना जाता है । वेदों में सिर्फ एक ब्रह्म की स्तुति की गई है, बहुदेववाद की निन्दा की गई है । चारों वेद संस्कृत भाषा में हैं । भाषा की जटिलता के कारण आज वे सामान्य जनमानस में अधिक लोकप्रिय नहीं हैं ।
चार वेद
- ऋग्वेद - इसमें ज्ञान काण्ड है, कुल मन्त्र 10552 हैं ।
- यजुर्वेद - इसमें कर्मकाण्ड है, कुल मन्त्र 1975 हैं ।
- साम वेद - इसमें उपासना काण्ड है, कुल मन्त्र 1875 हैं ।
- अथर्व वेद - इसमें विज्ञान काण्ड है, कुल मन्त्र 5977 हैं ।
वेद का ज्ञान
वेदों ने चौदह लोक देखे और निराकार तक के वचन कहे । उससे आगे (बेहद) की बात अनुमान से कहकर, पुनः शून्य में पड़ गए ।1
(1) कलस हिन्दुस्तानी 17/23
