Kuljam.org

विषय-सूची

इश्क रब्द या प्रेम विवाद | Ishq Rabd

धाम में अनादि काल से अक्षरातीत श्री राज, श्यामा जी और आत्माओं के बीच यह प्रसंग चलता रहता था कि तीनों में से किसका प्रेम बड़ा है ? सभी अपने प्रेम को बड़ा कहते थे, परन्तु इस बात का निर्णय किसी तरह नहीं हो पाता था । यह इश्क रब्द (प्रेम विवाद) ही संसार में आने का महाकारण था । श्यामा जी और आत्माओं को संसार में लाकर श्री राज इस विवाद का निर्णय करना चाहते थे ।