Logo  Kuljam.org

विषय-सूची

प्रलय

जब संसार का अंश मात्र या पूर्ण रूप से लय हो जाए, तो उसे प्रलय कहते हैं । शास्त्रों में चार प्रकार की प्रलय बताई गई है- नित्य, नैमित्तिक, प्राकृतिक और महा प्रलय ।

नित्य प्रलय

जो प्रतिदिन किसी प्राणी की मृत्यु होती है, उसे नित्य प्रलय कहते हैं ।

महा प्रलय

महा प्रलय में समस्त पांचों तत्व, तीन गुण और चौदह लोकों का नाश हो जाता है । यह बात विशेष रूप से ध्यान देने योग्य है कि महा प्रलय में वैकुण्ठ सहित त्रिदेवों का भी अन्त हो जाता है । तब सिर्फ अक्षर ब्रह्म और अक्षरातीत शेष रहते हैं ।