निसबत या सम्बन्ध
निसबत का अर्थ है सम्बन्ध या अंकुर । जिसकी निसबत अक्षरातीत के साथ हो, वे ही उनके धाम जा सकते हैं ।
हे राज ! आपसे जो मूल (धाम) का सम्बन्ध है, वह मुझ (इन्द्रावती) से चौथाई पल के लिए भी छोड़ा नहीं जाता । आपने मेरे हृदय के मोह को जड़ से उड़ा (मिटा) दिया है, तो अब छल (माया) का बल मेरा क्या कर लेगा ?1
(1) कलस हिन्दुस्तानी 8/1
