Kuljam.org

विषय-सूची

न्याय दर्शन के आचार्यों से संवाद

श्री प्राणनाथ लीलामृत - प्रसंग ७५

हरिद्वार में न्याय दर्शन के आचार्यों ने श्री प्राणनाथ जी से कहा-

"न्याय दर्शन की विधि भेद के सिद्धान्त पर आधारित है । हमारी मान्यता है कि माया, जीव, ईश्वर - ये तीनों एक दूसरे से भिन्न हैं और अनादि हैं ।

"दुःख की २१ प्रणालिका (सीढ़ी) हैं । जब उनका नाश होता है, तब सुख की प्राप्ति होती है ।"

तब श्री जी ने उनसे प्रश्न किया-

"आपमें विचार नहीं है । आपके वचनों के अनुसार तो ईश्वर और जीव का विनाश हो जाता है । जब आप दुःख की २१ सीढ़ियां बता रहे हैं जिसमें माया और जीव का वास है, तो बताइए कि सुख की सीढ़ियां कौन सी हैं ?

"आप सूक्ष्म स्वरूप को नित्य (अखण्ड) और स्थूल का नाश कहते हैं । जब २१ सीढ़ियों (स्थूल) का नाश हो जाता है, तब नित्य कहां रहता है ?"

श्री जी का प्रश्न सुनकर आचार्यगण मौन हो गए ।

अगला प्रसंग- मीमांसा दर्शन के आचार्यों से वार्ता