सुन्दर बाई | Sundar bai
श्यामा जी का एक नाम सुन्दर बाई भी है ।
(श्री देवचन्द्र ने) प्रियतम को बहुत प्रसन्न किया और उन्होंने तीन बार दर्शन दिए । धाम धनी ने स्वयं इन्हें तारतम (ज्ञान) और धाम की बात कही और सब सुध दी ।1
प्रियतम (श्री राज) ने इनका नाम सुन्दर बाई रखा और अपने घर (धाम) का भी दर्शन कराया । प्रियतम ने यहां इनके ऊपर अति दया करी और स्वयं इनके अन्दर आकर बैठ गए ।2
धनी ने अपना जोश इन्हें दिया और पूरा दरबार इनके लिए खोल दिया । इन्हें शून्य (निराकार) के पार के पार का दर्शन कराया । ब्रह्मसृष्टियों में सुन्दरबाई ऐसी हैं, जिन्हें धनी ने बढ़ाई (शोभा) दी है ।3
(1) प्रकास हिन्दुस्तानी 37/71 (2) प्रकास हि. 37/72 (3) प्रकास हि. 37/73
