Kuljam.org

विषय-सूची

योग | Yog

योग का अर्थ है मिलन । जिस क्रिया से आत्मा का परमात्मा से मिलन करने का प्रयास किया जाता है, उसे योग कहते हैं ।

योग की कई विधियां प्रचलित हैं- ज्ञान योग, राज योग, कर्म योग, प्रेम योग, हठ योग, आदि ।

योग द्वारा प्राप्त होने वाली विभिन्न अवस्थाएं हैं- सम्प्रज्ञात समाधि, असम्प्रज्ञात समाधि, कैवल्य, तुरीय, कुण्डलिनी जागरण, आदि ।

प्रायः इन क्रियाओं से शरीर को अभूतपूर्व स्वास्थ्य लाभ भी होता है, इसलिए आजकल योग को व्यायाम समझ लिया जाता है ।

अष्टांग योग

ऋषि पतंजलि द्वारा विकसित योग क्रिया को अष्टांग योग कहते हैं । यह विधि सर्वाधिक प्रचलित है और इसे राज योग भी कहते हैं । अष्टांग योग के क्रमवार आठ चरण हैं-

  1. यम
  2. नियम
    • शौच
    • सन्तोष
    • तप
    • स्वाध्याय
    • ईश्वर प्राणिधान
  3. आसन
  4. प्राणायाम
  5. प्रत्याहार
  6. धारणा
  7. ध्यान
  8. समाधि